जयसिंहनगर: करकी बड़काडोल में करेंट लगने से एक व्यक्ति की मौत, पुलिस ने मर्ग कायम किया
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत करकी बड़काडोल में करेंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने बुधवार की शाम 7 बजे लगभग बताया कि सूचना प्राप्त हुई कि करकी बड़काडोल में करेंट से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके ओर पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार कर शव परीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।