मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के इमलिया 84 बाजार में बाइक सवार ने पैदल व्यक्ति को मारी टक्कर, दोनों घायल, एक को रेफर किया गया
बघोड़ा निवासी 35 वर्षी शिव प्रकाश रात में ददरा बाजार के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती अपने रिश्तेदार को भोजन पहुंचा कर घर वापस जा रहे थे इस दौरान बाइक सवार शिव प्रकाश बाइक पर से नियंत्रण खो बैठा और पैदल जा रहे लूस गांव निवासी 46 वर्षी संजय सिंह को टक्कर मार दिया हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए राजगढ़ अस्पताल में इलाज के दौरान शिव प्रकाश को रेफर किया