नौडीहा बाजार: प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को नौडीहा बाजार प्रखंड कार्यालय के जेएसएलपीएस के कर्मी राकेश कुमार को कार्यालय में कार्य करने के दौरान अचानक पेट में दर्द शुरू हो गया। दर्द इतना तेज था कि टेबल पर ही लेट गए। जेएसएलपीएस के अन्य कर्मियों