छतरपुर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के लोधी कुइया इलाके में नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अहमद राइन पिता अल्लाह दीन राइन निवासी वार्ड नंबर 7, इलाहाबाद बैंक के पास के रूप में हुई है।वही इस मामले की जानकारी आज 15 मई शाम करीब 7:00 बजे सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सतीश सिंह ने दी है।