आरोन: बमुरिया के किसान ने खेत में नीचे तक लटके बिजली के तारों की जनसुनवाई में आरोन एसडीएम से की थी शिकायत, हुई कार्यवाही
आरोन एसडीएम कार्यालय में 2 जुलाई को बमुरिया के किसान वीरेंद्र सिंह रघुवंशी ने खेत में नीचे तक लटके बिजली के तारों दुर्घटना होने की जनसुनवाई में शिकायत की थी। एसडीएम विकास कुमार आनंद के निर्देश पर 3 जुलाई को आरोन विद्युत कंपनी के JE किसान के खेत पर पहुंचे। 11 केवी विद्युत लाइन के नीचे तक लटके तारों को ऊंचा कराया। शिकायतकर्ता की समस्या का निराकरण किया।