आरोन: पीपरोदा कला में महिला कोटवार के खेत पर पहुंचे आरोन एसडीएम और तहसीलदार, हटवाया अतिक्रमण, खड़े होकर जुतवाई जमीन
आरोन तहसील के पीपरोदा कला में महिला कोटवार रामकुमारी बाई की जमीन पर गांव के दबंगों ने कब्जा कर लिया था। 3 जुलाई को एसडीएम विकास कुमार आनंद तहसीलदार पुलिस फोर्स के साथ महिला कोटवार के खेत पर पहुंचे। जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। खड़े होकर जमीन की जुताई कराई। दबंग पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। महिला ने अतिक्रमण की कुछ दिन पहले शिकायत आरोन थाना में की थी।