आरोन: खिरिया दांगी के व्यक्ति ने खेत और खेत पर बने मकान के रास्ते पर कब्जा होने की शिकायत की थी, SDM के आदेश पर हुई कार्यवाही
आरोन में अनुभाग स्तर 2 जुलाई को जनसुनवाई में फरियादी श्रीलाल पुत्र अमर सिंह अहिरवार निवासी खिरिया दांगी तहसील आरोन द्वारा अपने खेत एवं खेत मे बने मकान पर जाने के रास्ते पर सलमान पुत्र नामालूम अहिरवार द्वारा बंद करने की शिकायत SDM से की थी। SDM विकास कुमार आनंद के आदेशानुसार राजस्व अमले ने 2 जुलाई को ही मौके पर जा कर आम सहमति से तत्काल रास्ता खुलवाया गया।