आरोन: जिले के सभी शासकीय कर्मचारी कार्यालयो में समय से उपस्थित होना सुनिश्चित करें, कलेक्टर ने दिए आदेश
गुना कलेक्टर सतेन्द्र सिंह ने सभी शासकीय कार्यालय प्रमुखों को 1 जुलाई को निर्देशित किया गया है। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को कार्यालय में समय पर उपस्थित होने के लिए निर्देशित करें। राज्य शासन ने कार्यालयीन समय प्रात: 10 बजे से सांय 6 बजे तक निर्धारित किया है। उक्त समय में अनुपस्थित रहने वाले संबंधित के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।