मंदसौर: 17 साल बाद 13 अप्रैल से काला खेत में महा सोमयज्ञ का होगा आयोजन, तैयारियां जारी
मंदसौर मे 13 अप्रैल से महा सोमयज्ञ का आयोजन कालाखेत में होगा। इसके लिए तेलंगाना से 20 विशिष्ट आचार्य मंदसौर आएंगे। करीब 1700 से ज्यादा जोड़े इसमें आहुतियां देंगे। 17 साल बाद एक बार फिर मंदसौर में होने वाले महा सोमयज्ञ को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। राजस्थान की पथमेड़ा गोशाला से 40 डिब्बे गाय का शुद्ध घी व 4.5 क्विंटल साकल्य मंगवाया गया है।