सरदारशहर: सरदारशहर मेगा हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत
सरदारशहर। रतनगढ़-सरदारशहर मेगा हाईवे पर राणासर बिकान गांव के पास शनिवार रात दर्दनाक हादसा हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 34 वर्षीय रामनिवास जाट की मौत हो गई। मृतक अजीतसर निवासी था और सरदारशहर में कपड़े की दुकान चलाता था। वह रोज की तरह दुकान बंद कर गांव लौट रहा था।