ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर: विवाद के बाद पिता बना जल्लाद, बेटी की चाकुओं से हत्या की
ग्वालियर। जनकगंज थाना क्षेत्र के बेलदार का पुरा में एक पिता ने विवाद के बाद अपनी 25 वर्षीय बेटी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर हालत में युवती को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता बादाम सिंह खुद थाने पहुंचा और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।