कोडरमा: उपायुक्त ने किया वृन्दाहा जलप्रपात क्षेत्र का निरीक्षण, लोगों को आने से बचने की चेतावनी, सूचना पट्ट लगेंगे
भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केन्द्र, राँची द्वारा राज्य में भारी बारिश को लेकर हाई एलर्ट जारी की गई है। उक्त के आलोक में कोडरमा जिला में अतिवृष्टि के कारण आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु उपायुक्त श्री ऋतुराज द्वारा वृन्दाहा जलप्रपात का निरीक्षण किया गया।