बिहारीगंज: तेज रफ्तार का कहर: ट्रक ने यात्री शेड तोड़ा, 1 की मौत, दो गंभीर घायल
बिहारीगंज-उदाकिशुनगंज मुख्य मार्ग पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय विशनपुर के पास रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया।तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर यात्री शेड तोड़ते हुए स्कूल की दीवार से जा टकराया। इस हादसे में सुपौल के संजय यादव की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।