गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित राष्ट्रीय परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी इस वर्ष भी देश-विदेश के दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और तीव्र विकास यात्रा को दर्शाने वाली इस झांकी में बुंदेलखंड की गौरवशाली संस्कृति को प्रमुखता से प्रस्तुत किया जा रहा।