गभाना: सैमला में बुआ के घर रह रहे युवक ने फंदे पर झूलकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
गभाना क्षेत्र के गांव सैमला से में अपनी बुआ के घर रह रहे एक युवक ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक इटावा के जसवंतनगर निवासी 40 वर्षीय रिंकू सिंह पिछले करीब 25 वर्षों से अपनी बुआ सरला देवी के यहां सैमला गांव में रह रहा था। शुक्रवार दोपहर वह घर के पास बने कमरे में सोने के लिए गया था