महागामा: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महागामा नगर पंचायत के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया गया आयोजन।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महागामा नगर पंचायत के द्वारा परीक्षा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महागामा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबोध सोरेन के अलावा सभी वार्ड सदस्यों ने संयुक्त रूप से नगर पंचायत कार्यालय के प्रांगण में सैकड़ो फलदार पौधे लगाए।