पूरनपुर: स्मार्ट मीटर रिचार्ज ठप, पूरनपुर विद्युत उपखंड कार्यालय पर उमड़ रही भीड़
पूरनपुर विद्युत उपखंड कार्यालय में स्मार्ट मीटर रिचार्ज की समस्या को लेकर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ जुट गई। रिचार्ज सिस्टम ठप होने के कारण अचानक कई घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली कटौती से नाराज लोग बिल जमा कराने और समस्या समाधान के लिए कार्यालय पहुंचने लगे, जिससे परिसर में भीड़ बढ़ती गई।