पिपरई: 24 घंटे में पिपरई पुलिस ने 13 वर्षीय बालिका को सकुशल किया दस्तयाब
पिपरई पुलिस को गुमशुदा नाबालिग बालिका की तलाश में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस प्रशासन ने बुधवार को शाम लगभग 6 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि थाना पिपरई पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर 13 वर्षीय बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया। पुलिस के अनुसार, 7 जुलाई को बालिका के घर से बिना बताए चले जाने की शिकायत दर्ज होने के बाद मामला दर्ज कर विशेष टीम गठित की गई।