साइबर जागरूकता अभियान के तहत कुम्हारी थाना प्रभारी बृजेश पांडे ने मझगंवा हंसराज गांव के हायर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार शाम 4 बजे करीब विद्यार्थियों से संवाद किया, थाना प्रभारी ने छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम और डिजिटल अरेस्ट,सोशल मीडिया के दुरुपयोग के सम्बंध में बताते हुए सावधानी और सतर्कता बरतने की अपील की और महिला हेल्पलाइन, सेवाओं आदि की जानकारी दी।