फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के आवर खेड़ा गांव में वृद्ध महिला राधा देवी उम्र 65 वर्ष पिछले 40 वर्ष से अपने मायके में भाई बाबू लाल के घर रह रही थी। शनिवार की सुबह लगभग 8 बजे वृद्ध महिला राधा देवी का शव गांव के समीप एक आम के पेड़ में संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे में लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।