बैराड़: थाना प्रभारी सुरेश शर्मा और पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई, ₹5 लाख की स्मैक जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
बैराड़ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में करीब 5 लाख रुपये कीमत की स्मैक बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 21.27 ग्राम स्मैक,16,100 रुपये नकद और एक इलेक्ट्रॉनिक पॉकेट तौल कांटा भी जब्त किया है, दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया जिसकी जानकारी शुक्रवार शाम 5 बजे दी है।