राजगढ़: राजगढ़ विधायक अमरसिंह यादव गोलियाबे में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए
राजगढ़ विधायक अमरसिंह यादव शुक्रवार को दोपहर तीन बजे क़रीब राजगढ़ ज़िले के गोलियाबे में आयोजित श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं यज्ञ के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान राजगढ़ विधायक में मंदिर में पूजा अर्चना भी की।