ब्यौहारी: पपौंध के बघेलहा में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत, मर्ग कायम
पपौंध के बघेलहा में पिछले महीने एक सड़क हादसा हुआ था जिसमें युवक घायल हुआ था उपचार के लिए उसे जबलपुर ले जाया गया था अब युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने शनिवार की सुबह 9:00 बजे बताया कि रामकिशन कोल की मौत हुई है मामले पर मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है किस वाहन से सड़क हादसा हुआ था विवेचना के बाद ही यह पता लग पाएगा।