ब्यौहारी: छात्र के अपहरण मामले का ब्यौहारी पुलिस ने किया खुलासा, स्कूल प्रबंधन पर दबाव बनाने के लिए मां व मामा ने ही रची थी साजिश
ब्यौहारी नगर से छठवीं के छात्र के अपहरण मामले पर पुलिस ने खुलासा किया है स्कूल प्रबंधन पर दबाव बनाने के लिए छात्र की मां और उसके मामा ने यह साजिश रची थी। थाना प्रभारी ने शुक्रवार की शाम 5:00 बजे बताएं छात्र को रीवा से दस्तयाब कर लिया गया है कार्यवाही की जा रही है स्कूल की फीस न देनी पड़े इसलिए यह साजिश रची गई थी।