लखीमपुर: विलोबी हाल के पास पानी की टंकी पर चढ़े किसान सीडीओ व अधिशासी अभियंता के आश्वासन के बाद उतारे, प्रदर्शन किया समाप्त
शहर से सटे राजापुर गांव में उचित मुआवजा न मिलने पर आवास विकास परिषद के द्वारा किए गए भूमि अधिग्रहण के प्रस्ताव को रद्द करने की मांग को लेकर आक्रोशित किसानों ने पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन किया था। दोपहर करी 3:30 सीडीओ अनिल कुमार सिंह वी आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता के आश्वासन के बाद किसान पानी की टंकी से नीचे उतरे और प्रदर्शन को समाप्त किया है।