लखीमपुर: बिलोबी हाल के पास पानी की टंकी पर चढ़े आक्रोशित किसानों को समझाने बुझाने के लिए पहुंचे सीडीओ,किसान अपनी मांग पर अड़े
सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत राजापुर गांव में आवास विकास परिषद के द्वारा भूमि अधिग्रहण के मामले में किसानों को उचित मुआवजा न मिलने पर आज दर्जनों किसानों ने पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन किया है। किसानों की मांग है की आवास विकास परिषद के द्वारा भूमि अधिग्रहण प्रस्ताव को रद्द किया जाए। मौके पर पहुंचे सीडीओ अनिल कुमार सिंह किसानों को समझाने बुझाने में लगे हैं।