पलिया: चमरू टांडा गांव में खेत में धान काट रही कंपाइन मशीन के नीचे दबने से 11 वर्षीय किशोर की हुई मौत
भीरा कोतवाली क्षेत्र के चमरू टांडा गांव निवासी ओमप्रकाश का 11 वर्षीय पुत्र कार्तिक अपने दोस्तों के साथ खेत में धान कट रही कंपाइन मशीन को आज देख रहा था। कंपाइन मशीन बैक करते समय नीचे दबने से 11 वर्षीय किशोर कार्तिक की मौके पर मौत हो गई है। चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने कंपाइन मशीन को कब्जे में लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।