बालाघाट: 880 ग्राम के 'नन्हे योद्धा' ने मौत को हराया, 60 दिन बाद लौटी मुस्कान
जिला अस्पताल में इंसानी हौसले, चिकित्सा कौशल और दुआओं की ताकत का एक अद्भुत उदाहरण सामने आया है। महज 880 ग्राम वजन के साथ जन्मा एक प्री-मैच्योर नवजात 60 दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जूझता रहा, लेकिन आखिरकार उसने यह जंग जीत ली और स्वस्थ होकर अपने घर लौट गया। लामता तहसील के मोहगांव निवासी सुमन्द्री उइके ने 24 फरवरी 2026 को इस बच्चे को जन्म दिया। बच्चा केवल 28