आहोर: सरूपुरा गांव में मादक पदार्थ की मनवार का वीडियो सामने आया, मामला दर्ज
Ahore, Jalor | May 11, 2025 उपखंड क्षेत्र के सरूपुरा गांव में मामा जी स्थान पर त्रयोदशी सभा में अवैध मादक पदार्थ की मनवार करते हुए वीडियो सामने आया। जिस पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आठ लोगों को कब्जे में लिया। जाच शुरू की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा था जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की। भोपाजी समेत आठ लोगों को कब्जे में लिया।