गोविंदपुर: गोविंदपुर में सकरी नदी का बढ़ा जलस्तर, दर्जनों गांव के लोगों को प्रखंड मुख्यालय आने-जाने में हुई परेशानी
गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र मे पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से बुधवार को सकरी नदी मे जलस्तर बढ़ गया और सकरी नदी उफान पर है, सकरी नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी उस पार बसे दर्जनों गांवों के लोगो को प्रखंड मुख्यालय से सम्पर्क प्रभावित हो गया है,