रायबरेली: जहांगीराबाद में मारपीट के दौरान घायल हुए तीन लोगों का जिला अस्पताल में इलाज जारी, दो की हालत गंभीर
20 अप्रैल रविवार शाम 4:00 बजे जिला अस्पताल रायबरेली से जानकारी प्राप्त हुई है, बछरावां थाना क्षेत्र के ग्राम जहांगीराबाद मे दो पक्षों मे मारपीट के दौरान तीन घायलों का जिला अस्पताल मे इलाज किया जा रहा है। जिसमें दो की हालत गंभीर बताई गई। पीड़ित पक्ष के द्वारा जानकारी प्राप्त हुई है, कि थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट हुई थी।