रायबरेली: कृष्णा नगर के पास सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में घायल मिले युवक को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
कोतवाली नगर क्षेत्र के कृष्ण नगर में,एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में,रविवार को घायल अवस्था में,जिला अस्पताल लाया गया है।यहां भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है।पुलिस ने बताया है कि युवक को,जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।और उसका इलाज करवाया जा रहा है।अभी तक यह पता नहीं चल पाया है।कि युवक के साथ घटना क्या हुई थी,सूत्रों के आधार पर जांच की जा रही है।