महुली में त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्राधिकारी धनघटा ने भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। पुलिस ने चौराहों, बाजारों और संवेदनशील स्थलों पर नजर रखी और नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की। सुरक्षा के लिए लगातार चेकिंग अभियान भी जारी है।