महोबा: डाक बंगाल के पास हाईवे पर शराबी को बचाने में पलटा 18 चक्का ट्रक, चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला
Mahoba, Mahoba | Apr 14, 2026 कानपुर-सागर हाईवे पर डाक बंगला के पास बड़ा हादसा टल गया। गिट्टी से लदा 18 चक्का ट्रक एक शराबी को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक शान मोहम्मद ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक मोड़ा, जिससे व्यक्ति की जान बच गई। हादसे में चालक और क्लीनर को मामूली चोटें आईं। ट्रक पलटने से हाईवे पर गिट्टी फैल गई और यातायात कुछ समय बाधित रहा, जिसे पुलिस ने संभाल लिया।