फतुहा: नदी थाना पुलिस ने सिक्स लेन पर एक सीएनजी टेंपो में लोड 440 लीटर देसी शराब के साथ धंधेबाज को किया गिरफ्तार।
Fatwah, Patna | Jun 25, 2026 नदी थाना पुलिस ने सबलपुर सिक्स लेन पर सीएनजी टेंपो पर लोड 440 लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाज वैशाली राघोपुर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर गांव निवासी हरेंद्र राय है। हरेंद्र राय ने बताया कि वह राघोपु दियारा से शराब लेकर पटना जा रहा था। थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि टेंपो व शराब को जब्त कर, आरोपी को जेल भेजा जायेगा।