बक्सर: बक्सर के डॉ. मनोज यादव बने फेयर प्राइस डीलर्स फेडरेशन, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष, फेडरेशन के लोगों में खुशी
Buxar, Buxar | Jun 23, 2026 ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन, बिहार प्रदेश इकाई का चुनाव पटना के एम.आई.ए. सभागार में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। प्रदेशभर से आए डेलीगेटों ने सर्वसम्मति से बक्सर के चौसा निवासी डॉ. मनोज कुमार यादव को प्रदेश अध्यक्ष चुना। देवन रजक प्रदेश महामंत्री बनाए गए। चुनाव के बाद 51 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन हुआ।