सरमथुरा: सरमथुरा में भीषण गर्मी से मौसमी बीमारियों का प्रकोप, अस्पताल की ओपीडी पहुंची 700 पार
सरमथुरा उपखंड सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भीषण गर्मी के चलते मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरमथुरा में मरीजों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है और ओपीडी 700 के पार पहुंच गई है। अस्पताल में आने वाले अधिकांश मरीज उल्टी, दस्त, बुखार, लू और पेट दर्द जैसी मौसमी बीमारियों से पीड़ित हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण अस्पता