गोरौल: महम्मदपुर दरिया गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से तीन दुकानें जलकर राख, 25 लाख रुपये का नुकसान
गोरौल थाना क्षेत्र के महम्मदपुर दरिया गांव में गुरुवार रात 11 बजे बिजली के शॉट सर्किट से फर्नीचर, दावा दुकान एवं टेंट हाउस की गोदाम एवं दुकानों में भीषण आग लग गयी। जिससे दुकान में रखा 25 लाख रूपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के टीम पहुंच लोगो के सहयोग से आग पर काबू पाया। शुक्रवार को 4 बजे तक सरकारी सहायता नही मिल पाया।