गोरौल: विद्युत उपकेन्द्र गोरौल में मीटरिंग यूनिट ट्रांसफार्मर में विस्फोट, 33 केवी लाइन बंद, बिजली आपूर्ति बाधित
विधुत उपकेन्द्र में गोरौल मीटरिंग यूनिट ट्रांसफार्मर ब्लास्ट होने के कारण ट्रांसफार्मर में आग लग गई। जिससे 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन हो गया। गुरुवार को शाम 6 बजे मीटरिंग यूनिट ट्रांसफार्मर ब्लास्ट होने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गया। सहायक विद्युत अभियंता संजीत कुमार ने बताया कि इसे ठीक कराकर जल्द ही विधुत आपूर्ति बहाल किया जायेगा।