गोरौल: सोंधो डीह के पास गोरौल पुलिस ने 20 लीटर देशी शराब के साथ बाइक जब्त की, कारोबारी हुआ फरार
गोरौल थाना क्षेत्र के सोंधो डीह गांव के निकट से गोरौल पुलिस ने 20 लीटर देशी शराब के साथ बाईक जप्त किया। पुलिस को देख बाईक को छोड़कर शराब कारोबारी फरार हो गया। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बुधवार बार 11 बजे दिन में पत्रकारों को बताया कि शराब कारोबारी चिन्हित कर लिया गया हैं। कारोबारी को पकड़ने के लिये लगातार छापेमारी की जा रही हैं।