शाजापुर: विधिक सेवा प्राधिकरण की मध्यस्थता से सुलझा पारिवारिक विवाद, शाजापुर में बना अनुकरणीय उदाहरण
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शाजापुर के तत्वावधान में सामुदायिक मध्यस्थता के माध्यम से एक जटिल पारिवारिक विवाद का शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण समाधान किया गया। यह कार्यवाही प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री आनंद कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में तथा सचिव श्रीमती नमिता बौरासी और डी.एल.ए.ओ. श्रीमती शिखा शर्मा के निर्देशन में सम्पन्न हुई।