शाजापुर: सुनेरा थाने में पिपलोदा में कृषि भूमि को कूटरचना कर बेचने के मामले में 3 महिलाओं सहित 5 से ज्यादा आरोपियों पर केस दर्ज
सुनेरा थाने में आवेदन देकर शिकायत की गई कि ग्राम पिपलोदा में स्थित 199 बीघा 8 बीस्वा कृषि भुमि को छल पुर्वक , कुटरचित कर एवं जाली दस्तावेज तैयार कर दिनांक 22 फरवरी 2024 तैयार कर कृषि भुमि को विक्रय किया है।पुलिस द्वारा शिकायत के आधार पर जांच की गई और थाना सुनेरा में धारा 420 , 467, 468 , 34 का मामला 3 महिलाओं सहित 5 से ज्यादा आरोपियों पर दर्ज किया है।