शाजापुर: शहर में बुलेट से आतिशबाजी करना पड़ा भारी, 4 बुलेट जब्त, न्यायालय में होगी कार्यवाही, जारी रहेगा यातायात पुलिस का अभियान
रात को यातायात पुलिस ने तेज आवाज व तेज गति से बुलेट चलाने वाले4लोगों के वाहन जब्त किए हैं। यातायात पुलिस द्वारा ट्राफिक प्वाईट पर खड़े होकर निगरानी की।इस दौरान जो भी तेज आवाज या आतिशबाजी करती बुलेट निकली उन्हे जब्त किया गया।।यातायात प्रभारी सौरभ शुक्ला ने बताया किआचार संहिता में चुनाव आयोग के निर्देश के आधार पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।