शाजापुर: जिले में कलेक्टर ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर धारा-144 के तहत लगाया प्रतिबंध
शाजापुर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को दृष्टिगत रखते हुए सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक संदेश, चित्रों, वीडियो व अन्य संदेश ना करने की लोगों से अपील की है। उन्होंने कहा कि इससे दूसरों की भावनाएं आहत होती हैं। आपत्तिजनक पोस्ट करने पर धारा-144 के तहत जिला कलेक्टर ने प्रतिबंध लगाया है।