बरहट: जमुई में भाकपा माले का प्रदर्शन, सभी प्रखंड के कार्यकर्ता जुटे, मुख्यमंत्री का पुतला किया दहन
Barhat, Jamui | Jul 4, 2026 बिहार में पुलिस एनकाउंटर, मॉब लिंचिंग और बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में भाकपा माले ने शनिवार को राज्यव्यापी विरोध दिवस के तहत जमुई कचहरी चौक पर प्रदर्शन किया। जिसमें जमुई जिले के बरहट, लक्ष्मीपुर, झाझा, सोनो, गिद्धौर समेत सभी प्रखंड के कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रतिरोध सभा के बाद कार्यकर्ताओं ने 2 बजे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया।