कांके: नगड़ी स्थित रिम्स-2 निर्माण के विरोध में सीएम आवास घेराव करने निकले किसान, ऑक्सीजन पार्क के पास रोका गया
Kanke, Ranchi | Jun 11, 2026 नगड़ी स्थित रिम्स-2 निर्माण के विरोध में गुरुवार दोपहर करीब एक बजे सीएम आवास घेराव करने किसान निकले लेकिन उन्हें ऑक्सीजन पार्क के पास रोका दिया गया। आंदोलनकारियों का आरोप है कि सरकार विकास के नाम पर किसानों की खेती छीनने की तैयारी कर रही है। उनका कहना है कि रिम्स-2 के लिए चिन्हित भूमि सबसे उपजाऊ कृषि जमीनों में शामिल है।