लखनऊ के बीकेटी स्थित चंद्रिका देवी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुकानदार धर्मेंद्र और शुभम गुप्ता ने कार सवार एक परिवार से बदसलूकी की। दुकान के सामने कार खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ विवाद बढ़ गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।