करछना: यमुनापार क्षेत्र में हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा हनुमान जन्मोत्सव
बृहस्पतिवार को यमुनापार क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव लोगों के द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में आस्था का जन सैलाब उमण पड़ा है। लोगों के द्वारा बजरंगबली की जयकारे के साथ भक्त मंदिरों में पहुंच रहे हैं और हर तरफ भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। घंट घड़ियाल की शोर से पूरा वातावरण भक्तिमय हो चुका है।