बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पावन सानिध्य में शिवपुरी की धरती पर आयोजित भव्य श्रीमद् भागवत कथा ने इतिहास रच दिया। कथा के मंच से रखी गई एक दिव्य मांग को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तत्काल स्वीकार कर लिया—शिवपुरी में 108 फीट ऊंची भगवान शिव की भव्य प्रतिमा स्थापित होगी, साथ ही 12 ज्योतिर्लिंगों की स्थापना होगी।