शहर के गुरुकुल परिसर में आयोजित योग एवं ध्यान प्रशिक्षण शिविर में मंगलवार को राज्यसभा सांसद माया नारोलिया शामिल हुईं। शिविर में पहुंचकर उन्होंने योग साधकों और प्रशिक्षकों से मुलाकात की तथा योग और ध्यान के महत्व पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है।